???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता! 04 माह पहले घर से गायब युवती को वैशाली से किया बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत बलभद्रपुर गांव से पिछले दिनों गायब हुई लड़की को उजियारपुर थाना में सहायक पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर तैनात पुलिस पदाधिकारी लक्ष्मण कुमार ने वैशाली जिला के महिसौर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया तथा इस घटना में शामिल एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान वैशाली जिला के महिसौर थाना अंतर्गत चकमकी गांव निवासी, बुलु दास के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गयी है।

इस संबंध में पुछे जाने पर मामले के अनुसंधानकर्ता सह सहायक पुलिस अवर निरीक्षक लक्ष्मण कुमार ने बताया कि, करीब 04 माह पुर्व उजियारपुर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव से एक युवती के घर से गायब होने की सुचना मिली थी।

जिससे संबंधित आवेदन मिलने के बाद उजियारपुर थाना कांड संख्या-102/25 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया था।

अनुसंधान के क्रम में प्राप्त मानवीय आसुचना व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर उक्त युवती को वैशाली जिला के महिसौर थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया, साथ ही अपहर्ता युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, तथा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी