नगर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों का कहर! हथियार के बल पर समुहकर्मी से 06 लाख 95 हजार की लूट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के नगर थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। नगर थाना थाना क्षेत्र के विभिन्न ईलाकों में हमेशा कोई ना कोई आपराधिक घटनाएं सामने आती ही रहती है। चेन स्नैचिंग का मामला तो नगर थाना क्षेत्र में आम बात हो गया है।

पिछले माह भी सावन की सोमवारी पर थाना से सटे थानेश्वर स्थान मंदिर में सैकड़ों महिला श्रद्धालू भक्त के गले से सोने की चेन की छीनतई कर ली गयी थी, और नगर पुलिस मुंह ताकते रह गयी थी। ताजा मामला भी नगर थाना क्षेत्र का ही है।

जहां नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 स्थित सरोजनी गली में बुधवार 24 सितम्बर को बाइक सवार हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने, विभिन्न समूहों से पैसे की वसुली कर बैंक में जमा करने जा रहे समुहकर्मी से 06 लाख 95 हजार रुपए की लूट कर ली, तथा आराम से भाग निकले। अपराधियों की संख्या 02 बतायी जा रही है, जो एक ही बाईक पर सवार होकर घटनास्थल पर पहुंचे थे।

उक्त घटना बुधवार 24 सितम्बर की दोपहर करीब 01 बजे की बतायी जा रही है। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद, नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए समूह के ऑपरेशनल शाखा प्रबंधक, शशिकांत कुमार ने बताया कि, वह अपने बैग में रुपए लेकर अपने एक साथी सहायक शाखा प्रबंधक आनंद कुमार अमर के साथ पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने जा रहे थे।

इसी दौरान समूह कार्यालय से करीब 100 मीटर पहले ही, बाइक सवार दो की संख्या में अपराधी उनके पास आए, और पिस्टल सटाकर रुपयों से भरा बैग ले लिया, और दोनों फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद वरीय पदाधिकारियों के द्वारा, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजित कुमार को भी घटना की छानबीन करने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है।

वहीं नगर थानाध्यक्ष का बताना है कि, घटनास्थल व बदमाशों के भागने वाली दिशा में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बहूत जल्द घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।