30 वर्ष का युवा किसान पपीते की खेती कर कमा रहे लाखों रूपए का मुनाफा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत गावपुर पंचायत के एक युवा किसान ने पपीते की खेती कर अपने क्षेत्र के युवाओं के प्रेरणाश्रोत बन गए हैं। मुरली मनोहर सिंह नाम का यह शख्स पारंपरिक खेती को छोड़ आधुनिक तरीके से नगदी फसल उपजाकर अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं।

मुरली मनोहर सिंह ने बताया कि, मात्र 15 कट्ठा खेत में इस पपीते की खेती से हर साल लाखों रुपए की आमदनी हो रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि, डॉक्टर भी अपने रोगी को पपीता खाने की सलाह देते हैं। जिसके कारण सालों भर पपीते की मांग बाजार में बनी रहती है। श्री सिंह का बताना है कि, पहले वह पारंपरिक खेती ही किया करते थे, लेकिन उन्होंने अपने एक अंकल के कहने पर पपीते की खेती शुरू किए थे, जो आज उनके लिए वरदान साबित हुआ है।

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, इस नवरात्रा में कलश स्थापना से लेकर अष्टमी की तिथि तक उन्होंने गांव के ही व्यापारियों के हाथों करीब 20 क्विंटल पका हुआ पपीता बेच चुके हैं। आने वाले दिनों में इसकी खेती वह वृहत पैमाने पर करने की सोच रहे हैं।

मुरली मनोहर सिंह ने यह भी बताया कि, आज के युवा अगर चाहें तो पपीता की खेती कर केला व अन्य नकदी फसलों से बेहतर कमाई कर सकते हैं। अगर देखा जाए तो पपीता की खेती में लागत भी बहुत ही कम आता है। किसान भाई सिर्फ गोबर की खाद से ही पपीता का बेहतर उत्पादन कर सकते हैं। पपीते की खेती के लिए उन्होंने नर्सरी के पौधे को उगाए जाने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस