समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत घटहो थाना क्षेत्र के गढ़सिसई चौक पर साईकिल सवार एक व्यक्ति पर सुखा हुआ तार का पेड़ गिर जाने से मौके पर ही साईकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी।

घटना शनिवार 04 सितम्बर की दोपहर करीब 12:30 बजे की बतायी जा रही है। मृत व्यक्ति की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के सिमरी पंचायत निवासी 50 वर्षिय रामवरण महतो के रूप में की गयी है। मृतक सिमरी पंचायत का वार्ड सदस्य भी बताया जा रहा है।
उधर घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अंचलाधिकारी मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, मृतक किसी काम से दलसिंहसराय बाजार गये हुए थे।
जहां से लौटते वक्त जैसे ही वह गढ़सिसई चौक से आगे बढ़े, सड़क किनारे खड़ा सुखा तार का पेड़ साईकिल सवार के उपर जा गिरा। जिसके नीचे दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
इस हादसे के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए जाम सी स्थिति उत्पन्न हो गयी। खबर लिखे जाने तक तार का पेड़ सड़क पर गिरे होने के कारण उक्त मार्ग पर यातायात अवरूद्ध ही था।







