समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत भगवानपुर देसुआ गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में जमकर मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

उधर घटना की सुचना मिलने के बाद उजियारपुर थाना में कार्यरत ईभीआर भान के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। घटना के संबंध में प्रथम पक्ष के घायल व्यक्ति पवन कुमार सिंह का बताना है कि, दुसरे पक्ष के लोगों की बहन ने अपने हिस्से की जमीन उनके नाम रजिस्ट्री कर दिया। जिस जमीन का उन्होंने दाखिल खारिज कराकर उस जमीन पर बाउंड्रीवाल बना दिया।
उसी जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से दुसरे पक्ष के लोगों ने 15-20 की संख्या में हरवे हथियार व लाठी डंडों से लैस होकर उनके दरवाजे तक आए, और लोहे का हथियार व ड्रील मशीन से उनके घर के बाहर दरवाजे पर बनी चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। ऐसा करने से जब उनलोगों ने मना किया तो, सरायरंजन थाना क्षेत्र के गंगसारा गांव से आए 15-20 की संख्या में उपद्रवी तत्व के युवकों ने उनपर हमला कर दिया। जिसमें उनके घर के सभी लोग घायल हो गए।
घायलों में उनके अलावा एक परिजन की भी हालत गंभीर है। वहीं घटना से संबंधित कुछ विडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें लाठी डंडा ड्रील मशीन व लोहे के रॉड से चहारदीवारी को तोड़ा जा रहा है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष उजियारपुर अजीत कुमार का बताना है कि, जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। एक पक्ष के लोगों द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।







