समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार, प्रशांत पंकज ने हजारों समर्थकों के साथ, शुक्रवार 17 अक्टूबर को निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद रालोमो जिलाध्यक्ष बिनोद चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित करते हुए, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि, बिहार 20 वर्षों में विकास की जिस ऊंचाइयों पर पहुंचा है, उसे कायम रखने के लिए एनडीए सरकार को बरकरार रखने की आवश्यकता है।

एनडीए की सरकार बनाने में गठबंधन के सभी दल मजबूती से एक साथ खड़े हैं। लेकिन इस विकास कार्यों में उजियारपुर वर्षों से पिछड़ा हुआ है। इसके विकास के लिए एनडीए को जीत दिलाने की आवश्यकता है। उन्होंने एनडीए के स्थानीय उम्मीदवार प्रशांत पंकज के पक्ष में जीत दर्ज कराने की अपील लोगों से किया।

वहीं राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि, डबल इंजन की सरकार में बिहार का जो चौमुखी विकास हुआ है, उस विकास कार्यों को आगे भी जारी रखने के लिए फिर से नीतीश सरकार की आवश्यकता है। इसके लिए एनडीए के समर्थित उम्मीदवार प्रशांत पंकज को भारी मतों से जिताने की आवश्यकता है।
मौके पर स्मृति कुमुद, शकुंतला वर्मा, गीता साह, ललन सिंह, सुशील कुमार सुरेका, सुनील कुमार बमबम, अमित अभिषेक, विजय शंकर पोद्दार, अनिल सिंह, शंभु प्रसाद साह, चंदन झा, राम दुलार चौरसिया, मो. नवी हसन, अरुण गुप्ता, देव भूषण चौधरी, श्याम कुमार लाल, सज्जन राय, दयालु महतो, नवीन झा, रामाश्रय साहनी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।







