???? BIG BREAKING: भीषण सड़क हादसा में बाईक सवार युवक की मौत!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। मुसरीघरारी। नसीब लाल झा।

समस्तीपुर। जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत चौसीमा गाँव के पास, एनएच-28 पर हुई भीषण सड़क हादसे में एक बाईक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलने के बाद मुसरीघरारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है। मृत युवक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के रामकिशुनपुर गंज निवासी, स्वर्गीय राम विलास साह के 30 वर्षिय पुत्र धीरज कुमार के रूप में की गयी है।

घटना शनिवार 22 नवम्बर की दोपहर बाद की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि, मुसरीघरारी थाना अंतर्गत एनएच-28 पर चौसीमा गाँव के पास, एक तेज रफ्तार बाईक सवार युवक व एक तेज रफ्तार ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गयी।

जिसमें बाईक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी का बताना है कि, किसी अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर एक बाईक सवार युवक की मौत हो गयी है। हादसा में शामिल ट्रक को ट्रक चालक लेकर फरार हो गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेजकर, मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *