???? बिग ब्रेकिंग: दारोगा से छीनी गयी पिस्टल बरामद, 05 उपद्रवी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के मथुरापुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक, वाजिद खान से 09 कारतूस सहित छीनी गयी पिस्टल को जिला पुलिस ने बरामद करते हुए, घटना में शामिल 05 आरोपित को भी गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल किया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के एकद्वारी गांव निवासी, रामदेव सहनी के पुत्र लालबाबु सहनी, बिनोद सहनी के पुत्र श्याम सुंदर सहनी, लालबाबु सहनी की पत्नी सुधा देवी, देवेंद्र सहनी के पुत्र दीपक सहनी व जयकरण सहनी के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गयी है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अरविन्द प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान दिया। मंगलवार 25 नवम्बर को आयोजित प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, शनिवार 22 नवम्बर को मथुरापुरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हो गया था।

जिस हादसे को अंजाम देने वाले आरोपित ट्रैक्टर चालक वारिसनगर थाना क्षेत्र के कुसैया गांव निवासी, राम सागर दास के पुत्र सोनु दास को एकद्वारी गांव के लोगों ने ट्रैक्टर सहित पकड़ लिया, तथा उसे एक कमरा में बंद कर दिया था। जिसकी सुचना मिलने के बाद मथुरापुर पुलिस ट्रैक्टर चालक सोनु दास को स्थानीय ग्रामीणों से मुक्त कराने व आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस निरीक्षक सदर के नेतृत्व में, वारिसनगर, कल्याणपुर, मथुरापुर एवं खानपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ एकद्वारी गांव पहुँचे थे।

जहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों की सहमति से पुलिस पदाधिकारी ट्रैक्टर चालक सोनु दास को अपने साथ लेकर वापस आने लगी कि, इसी दौरान मौके पर मौजूद भीड़ के द्वारा अचानक पुलिस बल व ट्रैक्टर चालक पर ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया गया।

इस जानलेवा हमले में कुछ पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी जख्मी हो गए, तथा दो वाहन का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसी क्रम में उपद्रवियों ने मथुरापुर थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक वाजित खान का सरकारी पिस्टल भी छीन लिया।

जिसके बाद इस घटना से संबंधित प्राथमिकी वारिसनगर थाना में दर्ज कराते हुए 23 नामजद व करीब 50 अज्ञात को आरोपित किया गया, तथा इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 एवं उक्त थानों की पुलिस बल एवं सशस्त्र बल के साथ एकद्वारी गांव के साथ-साथ समस्तीपुर जिला एवं सीमावर्ती जिलों में छापामारी अभियान चलाकर, इस घटना में संलिप्त पाँच अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है।

जिसके बाद मथुरापुर थाना के पुलिस पदाधिकारी से छिनी गयी, सरकारी पिस्तौल एवं जिंदा गोली आदि भी बरामद कर लिया गया है, साथ ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी की जा रही है। उपरोक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए बनी टीम में पुलिस निरीक्षक सदर नीरज तिवारी, वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा, मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, खानपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, कल्याणपुर थानाध्यक्ष राकेश शर्मा तथा वारिसनगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक जय श्रीराम व कल्याणपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक गुड्ड कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *