गावपुर पंचायत सरकार भवन के पीछे ईकड़ी के फसल में लगी आग! 04-05 एकड़ खेत में खड़ी ईकड़ी सहित अन्य फसल जलकर हुई राख

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर पंचायत सरकार भवन के पीछे ईकड़ी के फसल में आग लग जाने से करीब 4-5 एकड़ में खड़ी ईकड़ी, बांस व खर-पतवार जलकर राख हो गया। आग लगने की सुचना पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा इसकी सुचना उजियारपुर पुलिस को दिया।

सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने काफी मशक्कत के बाद पर काबु पा लिया। इस अगलगी की घटना में स्थानीय गावपुर निवासी पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद सिंह, बालेश्वर सिंह, अजीत कुमार सिंह, लक्ष्मी सिंह, राम उद्गार सिंह, विष्णुदेव सिंह सहित करीब एक दर्जन किसानों के खेतों में लगी ईकड़ी, बांस व खर-पतवार जलकर राख हो गया।

वहीं इस संबंध में पिड़ित किसान सह पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद सिंह ने बताया कि, गुरुवार 04 दिसम्बर की शाम उन्हें सुचना मिली कि, गावपुर पंचायत सरकार भवन के पीछे उनके जमीन पर लगे ईकड़ी व बांस सहित अन्य फसल में आग लग गयी है।

जब वह मौके पर पहुंचे तो काफी फसल जल चुका था। जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना उजियारपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद उजियारपुर अग्निशमन की टीम तो मौके पर नही पहुंची, लेकिन अंगारघाट अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंच, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रही।

पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद सिंह ने यह भी बताया कि, इस घटना में करीब 4-5 लाख रूपए मुल्य का ईकड़ी व बांस का फसल जलकर राख हो गया है। वहीं अंगारघाट थाना में पदस्थापित अग्निशमन टीम के सदस्य रवि कुमार का बताना है कि, दलसिंहसराय अग्निशमन टीम के निर्देशानुसार वह उजियारपुर थाना के गावपुर पंचायत में संचालित पंचायत सरकार भवन के पीछे ईकड़ी के खेत में लगी आग को बुझाने पहुंचे थे।

जहां करीब 01 घंटा के कड़ी मेहनत के बाद उनके साथ उनकी टीम के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग किन कारणों से लगा था स्पष्ट नही हो पाया था। खबर लिखे जाने तक पिड़ित किसानों के द्वारा घटना से संबंधित आवेदन ना तो उजियारपुर थाना को दिया गया था, और ना ही उजियारपुर अंचलाधिकारी को ही आवेदन मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *