समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चैता उत्तरी पंचायत में संचालित SVN विद्यालय ने, आज शुक्रवार 05 दिसम्बर को अपना 21वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान एसभीएन चैता के छात्रों ने एक पर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ आगंतुक अतिथियों में शामिल लोहागीर पंचायत के लोकप्रिय युवा सरपंच निरंजन कुमार, चैता दक्षिणी पंचायत के पुर्व मुखिया सह भाजपा नेता कमलकांत राय, लोहागीर पंचायत के पुर्व मुखिया उमेश राय, भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार, चैता उत्तरी मुखिया मुकेश पाण्डेय व विकास यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर किया। इस दौरान एसभीएन स्कूल की छात्राओं ने स्वागतगान गाकर तथा नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

वहीं विद्यालय परिसर में एसभीएन चैता में अध्ययनरत छात्रों ने स्वयं द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के विज्ञान प्रदर्शनी भी लगा रखा था। जिसके बारे में एक-एक स्टॉल पर पर जाकर भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा व भाजपा नेता कमलकांत राय ने जायजा लिया व बच्चों से उक्त विज्ञान प्रदर्शनी के बारे में पुछताछ भी किया। आयोजित इस वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए, लोहागीर पंचायत के पुर्व मुखिया उमेश राय ने कहा कि, एक ग्रामीण क्षेत्र में संचालित एसभीएन चैता के बहुत से ऐसे बच्चे हैं जो डॉक्टर व ईंजिनियर ही नही, बड़े बड़े पद पर भी सुशोभित हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों के उज्ववल भविष्य की कामना भी किया।

वहीं भाजपाजिलाध्यक्ष शशिधर झा ने एसभीएन चैता में कार्यरत शिक्षकों को राष्ट्रवाद से जोड़कर बच्चों को शिक्षा देने पर बल दिया, ताकि बच्चों का संपूर्ण विकास हो सके, जबकि बरिष्ठ भाजपा नेता व चैता दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया कमलकांत राय ने कहा कि, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के कार्यकाल में शिक्षा के लिए लाई गयी निति, सर्वशिक्षा अभियान के तहत ही इस विद्यालय का भी रजिस्ट्रेशन हुआ होगा। तब से लेकर आजतक एसभीएन चैता नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।

वहीं इस समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता महाबीर पोद्दार ने कहा कि, देश में एसभीएन चैता जैसे निजि विद्यालय के कारण ही आज इस इलाके ही नही बल्कि देश के बच्चे भी अच्छी शिक्षा पा रहे हैं, वरना बिहार सरकार के सरकारी विद्यालयों के लिए जो शिक्षा निति है, उससे बिहार के लोगों का शिक्षित होना तो दुर की बात है, साक्षर भी नही हो पाएंगे, क्यों कि बिहार के सरकारी विद्यालयों में बच्चों की शिक्षा निति कागज के पन्नों तक ही सिमट कर रह जाती है।

वहीं लोहागीर पंचायत के लोकप्रिय युवा सरपंच निरंजन कुमार ने, समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, एसभीएन चैता विद्यालय के संस्थापक का नाम ही लाटबाबू है। यह नाम ही अपने आप में बहूत सारा उदेश्य समेटे हुए हैं, और उसी उंची सोच का परिणाम यह है कि, लाटबाबु जी ने एसभीएन चैता विद्यालय का आगाज उस समय किया जिस समय इस सुदुर देहात क्षेत्र में मोबाइल फोन तक किसी के पास नही था। आज एसभीएन चैता विद्यालय की सफलता को देखकर ही, समस्तीपुर जैसे शहरों में विद्यालय संचालित करने वाले लोगों ने, चैता के अगल बगल के गांवों में विद्यालय खोलना शुरू कर दिया है। बावजूद ईलाके में एसभीएन चैता का संचालन सफलतापूर्वक जारी है।
मौके पर शिक्षक राजबर्धन कौशिक, आशिष झा, निदेशक शारदा कुमारी, मार्गदर्शक चन्द्रभूषण पांडेय उर्फ लाट बाबू, शिक्षक संजीव कुमार, किसलय झा सहित सभी शिक्षक, अभिभावक व विद्यालय के छात्र मौजूद रहे।







