मध्य विद्यालय बेला पंचरूखी में सुरक्षित शनिवार के तहत सेहत से जुड़ी बिषय पर सुरक्षा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत बेला पंचरूखी गांव स्थित मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में, प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में, मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार का आयोजन, नोडल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने निमोनिया, सर्दी, खांसी, जुकाम, आंख और त्वचा के संक्रमण, चेचक आदि के बचाव से संबंधित विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी विद्यालय परिसर में मौजूद बच्चों को दिया।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने बच्चों को जानकारी देते हुए कहा कि, आपलोग प्रतिदिन विद्यालय आवें, ताकि विद्यालय में स्वास्थ्य रक्षा से संबंधित आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आप शामिल होकर स्वयं के साथ-साथ परिवार एवं समाज के लोगों को भी स्वास्थ्य लाभ के प्रति जागरूक कर सकें, ताकि एक स्वस्थ समाज के निर्माण में आपका सहयोग सामने आ सके।

इस दौरान शिक्षक विमल कुमार साह के द्वारा बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के तहत व्यायाम भी कराया गया, साथ हीउच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा छात्र प्राची राज के सहयोग से, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया।

तत्पश्चात यूनिसेफ बिहार की ओर से फैसिलेटर राजू कुमार एवं आशुतोष कुमार के द्वारा, सेल्फ एस्टीम बेस्ट लाइफ स्किल कार्यक्रम के तहत छः कहानियों पर आधारित गतिविधि का आयोजन भी किया गया।

मौके पर बाल संसद, मीना मंच व यूथ क्लब के सदस्यों के साथ-साथ विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *