समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत गंज रोड स्थित शांति हॉस्पिटल का प्रमोशन करने सिने अभिनेता अमिय कश्यप सोमवार 15 दिसम्बर को उजियारपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बारी-बारी से सैकड़ों लोगों से मुलाकात किया तथा, शांति हॉस्पिटल के बारे में लोगों को जानकारी भी दिया।

इस दौरान सिने अभिनेता अमिय कश्यप ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि, शांति हॉस्पिटल एण्ड नॉर्मल डिलीवरी सेंटर में सभी प्रकार के बीमारियों का ईलाज तो किया ही जाएगा, साथ ही गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन के नाम पर लुटने वाले अस्पतालों से छुटकारा भी मिल जाएगा, क्योंकि सम्भवत: शांति हॉस्पिटल जिला का ऐसा पहला अस्पताल होगा, जहां कुशल व अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा गर्भवती महिलाओं का, बहूत ही कम सेवा शुल्क में सामान्य प्रसव के द्वारा ही डिलेवरी कराया जाएगा।
जिससे जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहेंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, इस अस्पताल में अपनी सेवा देने वाली डॉक्टर अंजना कुमारी स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ में गोल्ड मेडलिस्ट हैं, तथा डॉक्टर एल० साह जेनरल फिजिशियन एवं सर्जन भी हैं, और साथ में दोनों बिहार सरकार के तहत चिकित्सा पदाधिकारी भी हैं।
इस दौरान सिने अभिनेता अमिय कश्यप ने यह भी बताया कि, शांति हॉस्पिटल में निर्धन व गरीब लोगों के लिए विमर्श शुल्क व जांच शुल्क में आवश्यक छूट भी दी जाती है। मौके पर भाजपा नेता चंदन कुमार मिश्र, मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार ठाकुर, प्रोफेसर प्रेम कुमार झा सहित अन्य लोग मौजूद थे।







