समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने, अखिल भारतीय किसान महासभा उजियारपुर प्रखंड कमिटी के बैनर तले, बुधवार 17 दिसम्बर को दिन के करीब 3 बजे, किसानों से सरकारी दर 2369 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदारी पैक्सो के माध्यम से सुनिश्चित करने, रबी फसलों के लिए रासायनिक खाद उपलब्ध कराने, कालाबाजारी पर रोक लगाने, सभी किसानों को सभी फसलों पर MSP देने की गारंटी करने, सिंचाई संसाधनों का जीर्णोद्धार करने, कृषि ऋण माफ करने, कृषि अधिग्रहण कानून 2013 को अक्षरशः लागू करने, गन्ना के दरों में प्रति क्विंटल बढ़ोतरी करने,आपदा राहत कोष प्रक्रिया को सरल बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान सचिव दिलीप कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए, संगठन के जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार ने कहा कि, कृषि और सहकारिता विभाग को इस डबल ईंजन की सरकार ने भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बना दिया है।
इस सरकार में नौकरशाही में जहां बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। वहीं जन कल्याण योजना ध्वस्त होती नजर आ रही है। किसान बिचौलियों के हाथों धान बेचने को मजबूर हैं। एक भी पैक्स धान की खरीदारी करने को तैयार नहीं है, और ना ही इससे संबंधित पदाधिकारी ही इस मामले में संज्ञान लेने को तैयार हैं।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, किसानों का आर्थिक शोषण-दोहन किया जा रहा है। किसानों से संबंधित खाद की कालाबाजारी की जा रही है। हो रही है लेकिन व्यापारियों पर लगाम नहीं लग रहा है।
मौके पर भाकपा माले प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, समीम मंसुरी, तनंजय प्रकाश, मोहम्मद उस्मान, फुलेन्द्र प्रसाद सिंह, रोहित कुमार, मोहम्मद फरमान, जागेश्वर राय, विजय राम, मोहम्मद सलाम, नवीन कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, फूलपरी देवी, गीता देवी, शाहजहां खातून, गुलशन आरा, रुबी कुमारी, गुड़िया खातून सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।







