दरभंगा:(मोहम्मद कैफ) नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने बुधवार 17 दिसम्बर को विशनपुर थाना के सभी अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारियों के साथ थाना के लंबित सभी कांडो का समीक्षा किया।

इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने थाना के प्रतिवेदित कांड की तीव्र गति से जांच करने, थाना से संबंधित सभी पंजी को अद्यतन रखने, कांड दैनिक अद्यतन रखने, थाना क्षेत्र में सघन गश्ती चलाने, विधि व्यवस्था चाक-चौबंद रखने सहित डायल-112 को हमेशा भ्रमणशील रखने पर जोर दिया।
इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु न्यायालय से प्राप्त वारंट/कुर्की के आदेश के आधार पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी सभी अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने सभी कांडों का गुणवतापूर्ण अनुसंधान करने, कांड दैनिक अद्यतन रखने तथा प्रत्येक माह निष्पादित होने वाले कांडो को चिन्हित कर निष्पादन हेतु अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।







