वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के कार्यालय में जन-सुनवाई का किया गया आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दरभंगा:(मोहम्मद कैफ) जिला मुख्यालय स्थित वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के कार्यालय में, बुधवार 17 दिसम्बर को जन-सुनवाई का आयोजन किया गया।

इस दौरान उन्होंने बिरौल थाना, जमालपुर थाना, बहेड़ी थाना, विशनपुर थाना, तिलकेश्वर थाना, सिंहवाड़ा थाना, कुशेश्वर स्थान थाना, लहेरियासराय थाना एवं सोनकी थाना क्षेत्र से आए कुल 08 फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा तत्क्षण संबंधित पुलिस पदाधिकारी को उक्त मामलों में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने मौके पर ही संबंधित पदाधिकारीयों को प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया।

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने पिछली जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की, तथा संबंधित पदाधिकारियों को जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का हिदायत दिया गया।

जन-सुनवाई के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, इस जन-सुनवाई का मुख्य उद्देश्य है, आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना, जो लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *