समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष शुक्रवार 26 दिसम्बर से अपनी 30 सुत्री मांगों के समर्थन में होने वाली आमरण अनशन के समर्थन में भाकपा माले ने बुधवार 24 दिसम्बर से तैयारी शुरू कर दिया है। इस आमरण अनशन को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रखंड के अंगारघाट में बुधवार 24 दिसम्बर को दिन के करीब 02:30 बजे एक बैठक आयोजित की गयी।

इस दौरान भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने बताया कि, राज्य खाद्य निगम गोदाम, धर्मकांटा, एवं रास्ते में ही जन वितरण प्रणाली से उपभोक्ताओं का अनाज गोदाम के ठेकेदार, एजीएम एवं बीसीओ की मिलीभगत से कालाबाजारी में बेच कर लाखों रुपए की अवैध कमाई वर्षों से की जा रही है, और उच्चाधिकारी मौन धारण किए हुए हैं।

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, एजीएम एवं बीसीओ को बर्खास्त करने, कालाबाजारी में संलिप्त पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने, कम अनाज वितरण एवं आवंटन पर रोक लगाने, ध्वस्त पड़े नल-जल योजना को दुरुस्त कर चालू करने सहित 30 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले के 06 नेता गंगा प्रसाद पासवान, पप्पू यादव, समीम मंसुरी, अमरजीत पाल, मो॰ फरमान एवं शिव प्रसाद गोपाल मांग पूरी होने तक आमरण अनशन आंदोलन करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि सातनपुर, चादचौर पश्चिमी, भगवानपुर देसुआ, हरपुर रेवाड़ी, मालती, अंगारघाट, विरनामातुला सुपौल, चैता दक्षिणी सहित अन्य पंचायतों में बैठक की गई है।
आयजित इस बैठक में फूलबाबू सिंह, विजय राम,मो॰ उस्मान, फूलपरी देवी, रुबी कुमारी, गुलशन आरा, मंजय महतो, अमरजीत पाल, फुलेन्द प्रसाद सिंह, तनंजय प्रकाश, राम सगुण सिंह, समीम मंसुरी, मो॰ सलाम, हरे कृष्ण राय, दिलीप कुमार राय, अशोक राय, कुंवर सदा, जागेश्वर राय, अवधेश दास, मंटून राय, उमेश राय एवं रामचन्द्र राय सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।







