आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख! 01 बुजुर्ग महिला व 01 गाय भी झुलसी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत बेलामेघ पंचायत के वार्ड 12 स्थित एक घर में आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना रविवार 28 दिसम्बर की अहले सुबह करीब 03 बजे की बतायी जा रही है। आग कैसे लगी इसका कारण अभी तक ज्ञात नही हो पाया है।

इस आगलगी की घटना में बेलामेघ पंचायत के वार्ड 12 निवासी, संजय महतो का घर व घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इधर अगलगी की सुचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रहे।

घटना के संबंध में पिड़ित व्यक्ति संजय महतो का बताना है कि, अन्य दिनों की तरह शनिवार 27 दिसम्बर की रात भी खाना खाकर सोने चले गए। अचानक उनके घर के बाहर आग की लपटें उठने लगी। जिसे देखकर वहलोग घर से बाहर निकले तथा शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा आसपास के चापाकल से पानी लेकर आग बुझाने लगे। इस दौरान आग की चपेट में आने से एक गाय व उनकी मां भी झुलस गयी। जिसका ईलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है।

घायल बुजुर्ग महिला की पहचान रामसेवक महतो की 55 वर्षिया पत्नी गया देवी के रूप में की गयी है। वहीं इस संबंध में जानकारी के लिए जब उजियारपुर अंचलाधिकारी आकाश कुमार के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गयी तो, उन्होने कॉल रिसीव नही किया। जिसके कारण उनका पक्ष नही जाना जा सका।

वहीं बेलामेघ पंचायत के मुखिया अशोक कुमार महतो तथा  उपसरपंच पति संतोष कुमार ठाकुर का बताना है कि, रविवार 28 दिसम्बर की अहले सुबह करीब 03 बजे संजय महतो नाम के एक व्यक्ति के घर में आग लगने से घर में रखा सारा सामान जल गया है, तथा आग की चपेट में आकर संजय महतो की 55 वर्षिया मां गया देवी व एक गाय भी झुलस गयी है। उनलोगों ने स्थानीय प्रशासन से पिड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस