???? बिग ब्रेकिंग: आमरण अनशन के पांचवे दिन भाकपा-माले ने अंचलाधिकारी आकाश कुमार सहित अन्य भ्रष्ट पदाधिकारियों का निकाला अर्थी जुलुस!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय पर गरीबों से संबंधित अपनी 30 सुत्री मांगों के समर्थन में, विगत 26 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर डटे अनशनकारियों के समर्थन में, भाकपा-माले ने आमरण -अनशन पांचवें दिन, मंगलवार 30 दिसम्बर को दिन के करीब 4 बजे अंचलाधिकारी उजियारपुर आकाश कुमार सहित अन्य भ्रष्ट अधिकारियों का अर्थी जूलूस निकाल कर, जोरदार प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने एजीएम और गोदाम के ठेकेदार पर कार्रवाई करने, उजियारपुर थाना से जुड़े मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने, पीएचईडी विभाग द्वारा फर्जी कार्यों का लाखों रुपए निकासी की उच्चस्तरीय जांच कराने, सरकारी दर पर किसानों को रसायनिक खाद उपलब्ध कराने, बिजली विभाग में पोल-तार लगाने में अवैध वसूली पर रोक लगाने, दाखिल-खारिज और पट्टीदारों के जमाबंदी अलग करने में लाखों रुपए की उगाही करने पर रोक लगाने सहित दर्जनों मांगों को पूरा करने संबंधी नारा लगाते हुए, संबंधित विभाग के कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर आरामील चौराहा पर अर्थी को मुखाग्नि देकर दहन कर दिया।

आपको बता दें कि गरीब-गुरबों से संबंधित  30 सुत्री मांगों के समर्थन में भाकपा माले शाखा उजियारपुर के प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान सहित पप्पू यादव, अमरजीत पॉल, शिव प्रसाद गोपाल और मोहम्मद शमीम मंसूरी विगत 5 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।

लगातार पांच दिनों तक आमरण अनशन पर बैठे रहने के कारण उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट जारी है।

अर्थी जुलुस निकाले जाने के समय मौके पर भाकपा-माले जिला स्थायी कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह, फूलेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रखंड कमेटी सदस्य दीलीप कुमार राय, रामभरोस राय, विजय कुमार राम, रोहित कुमार पासवान, मो० फरमान, रामसगुन सिंह, रामसुदीन सिंह, निर्धन शर्मा, मो० सकूर, तिलो कुमार सदा, महेश कुमार सिंह, जंग बहादुर पॉल, फूलन देवी, रीना देवी, प्रवीण आंनद, मो० कमालुद्दीन, मो० अलाउद्दीन, सुशील कुमार सिंह, नवीन प्रसाद सिंह, हरिदर्शन कुमार, तनंजय प्रकाश सहित छात्र संगठन आइसा के जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी सहित दर्जनों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *