समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉ इरशाद अंसारी ने शुक्रवार 02 जनवरी को अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ इरशाद अंसारी ने बताया कि, चिकित्सा जगत सेवा-भाव का क्षेत्र है। इसलिए इसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, उनकी यह कोशिश रहेगी कि, आमजन तक इस स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से दी जाने वाली सारी सुविधाएं ससमय उपलब्ध करायी जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि, अगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर में अपना ईलाज कराने के लिए आने वाले किसी मरीज को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो, वहलोग निःसंकोच उनसे आकर मिल सकते हैं, तथा अपनी परेशानी साझा कर सकते हैं।
हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी भी बिचौलिए व दलाल किस्म के लोगों से सावधान रहने की अपील भी लोगों से किया। उन्होंने कहा कि, सरकार की ओर से जो भी सुविधाएं मरीज के लिए उपलब्ध करायी जाती है, सारी सुविधाएं उन्हें मुहैया करायी जाएगी।







