समस्तीपुर: समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर भोला टॉकीज रेलवे फाटक के पास, विगत कई वर्षों से चली आ रही जल-जमाव की समस्या से अब लोगों को बहूत जल्द राहत मिलने वाली है। इसके लिए रेलवे ने सारी तैयारियां पुरी कर ली है।

इसके लिए रेलवे ने ट्रैक के आसपास फैले कचरे को हटाने के लिए सफाई अभियान की शुरुआत भी कर दी है। जिसके तहत रेलवे लाइन के आसपास फैले कचरे का उठाव भी शुरू कर दिया गया है, ताकि पानी को बाहर निकलने में कोई बाधा ना आ पाए।
वहीं इस बाबत जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्र ने बताया कि, रेल यात्रियों को स्वच्छ रेल परिसर व सुरक्षित रेल परिचालन उपलब्ध कराना, रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
जिसके तहत मंत्रालय के द्वारा जारी निर्देशानुसार उन्होंने नगर निकायों से यह अपील भी किया था कि, रेलवे की चहारदीवारी के आसपास संचालित दुकानों के अपशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन, स्वच्छता के उद्देश्य से आवश्यक कदम है।
इसलिए इसका पालन किया जाए, लेकिन नगर निकाय के द्वारा इस ओर कोई ठोस पहल नहीं किया गया। जिसके कारण उन्होंने स्वयं ही ट्रैक किनारे फैले कचरे को हटाने का निर्णय लिया। इस जगह की सफाई हो जाने से स्थानीय लोगों के साथ साथ, इस रेलमार्ग से सफर करने वाले यात्रियों को भी इस दुर्गंध से मुक्ति मिलेगी।
आपको बता दें कि, समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर रेलखंड के इस अप लाइन पर स्थानीय दुकानदारों के द्वारा रोजाना कचरा फेंकने से कचरे का पहाड़ सा बन गया था। जिसके कारण पानी का बहाव भी पूरी तरह बाधित हो गया था। जिसकी वजह से बरसात के दिनों में पानी की निकासी नहीं हो पाती थी, और इसके कारण रेलवे ट्रैक पर जल-जमाव की स्थिति बन जाती थी।







