समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत गावपुर पंचायत में गेहूं के फसल में खरपतवार नाशक का छिड़काव कर करीब 2 कट्ठा 10 धूर में लगे गेहूं के फसल को बर्बाद कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

इस बाबत पिड़ित किसान गावपुर वार्ड 12 निवासी स्वर्गीय सहदेव सिंह के पुत्र मनोज कुमार उर्फ मंजय सिंह ने उजियारपुर थाना को आवेदन देकर 3 लोगों को आरोपित किया है। तीनों आरोपित पिड़ित किसान के चाचा व चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।
उजियारपुर थाना को दिए आवेदन में पिड़ित किसान मंजय सिंह ने बताया है कि, उनके पिता पांच भाई थे। जिसमें तीन भाई की मौत हो चुकी है, तथा दो भाई अभी जीवित हैं। पिड़ित के दादा ने अपने जीवन काल मे ही पैतृक घर व जमीन का बटवारा अपने पांचों बेटों के बीच मौखिक रूप से कर दिए थे। उसी बटवारा के अनुसार सभी लोग अपने-अपने हिस्से की भूमि पर अपना कब्जा कर रहने लगे।
बटवारा के अनुसार मिले दो कट्ठा दस धूर जोत की भूमि में, उसने गेंहू का फसल लगाया था। इसी बीच रविवार 4 जनवरी को उन्हें जानकारी मिली कि, उनके खेत में लगे गेंहू के फसल मुरझाया हुआ है। इसी बीच बुधवार 07 जनवरी को उन्हें सुचना मिली कि, उनके खेत में लगे गेहूं के फसल पर उनके चाचा रूप नारायण सिंह व उनके दोनों बेटे राज कुमार सिंह व धर्मेंद्र कुमार ने खरपतवार नाशक का छिड़काव कर उनके गेंहू के फसल को नष्ट कर दिया।
जिस फसल के तैयार होने पर उसकी कीमत करीब 7 हजार रूपए होती। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, आरोपित लोगों ने उन्हें पुर्व में भी फसल नष्ट करने की धमकी दिया था। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष उजियारपुर अजीत कुमार ने बताया कि, आवेदन मिला है। पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजकर मामले की जांच करने को कहा गया है।







