लूट का मुर्गा पकाते 03 अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटना में प्रयुक्त बाईक भी जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के घटहो थाने की पुलिस ने लूट का मुर्गा पकाते 03 बदमाश को पका हुआ मुर्गा समेत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उक्त जानकारी एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने, शुक्रवार 09 जनवरी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय के कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया।

प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, शुक्रवार 09 जनवरी की सुबह करीब 09 बजे, घटहो थाना क्षेत्र के कांचा गांव स्थित अमरसिंह स्थान के पास, बाईक सवार तीन की संख्या में बदमाशों ने, मुर्गा व्यवसायी विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खेसराहा गांव निवासी, मोहम्मद ईदरीश के पुत्र मोहम्मद हैदर के पिकअप को ओवरटेक कर रोक लिया था, तथा मुर्गा व्यवसायी से बदमाशों ने बलपूर्वक 05 मुर्गा व 8 हजार रूपए नकद भी लूट लिया था।

घटना के तुरंत बाद मुर्गा व्यवसायी ने इसकी लिखित सुचना घटहो थाना को उपलब्ध करा दिया। लिखित शिकायत मिलने के बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए, तत्काल उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, तथा मानवीय आसुचना संकलन के आधार पर इस लूट की घटना में शामिल सभी 03 बदमाशों को लूट का मुर्गा पकाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार सभी बदमाशों की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी, रामबाबू राय के पुत्र मिथिलेश कुमार, बैजनाथ महतो के पुत्र रितेश कुमार तथा कैलाश महतो के पुत्र सुमित कुमार के रूप में की गयी है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूट की घटना में प्रयुक्त बाईक भी जप्त की गयी है। गिरफ्तार बदमाशों में से रितेश कुमार का आपराधिक ईतिहास भी है।

हालांकि पका हुआ मुर्गा जब्त किया गया या नही इसकी जानकारी नही मिल पायी है। वहीं अगर पका हुआ मुर्गा जब्त की जाती तो फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद यह तथ्य भी सामने आ जाता कि, पका हुआ मुर्गा लुटे गए मुर्गे में से है या नही! गिरफ्तार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए बनी टीम में थानाध्यक्ष घटहो रजनीश कुमार रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक हरेंद्र साह, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रमेश कुमार, सिपाही आनंद कुमार व सिपाही अजीत कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *