होमगार्ड जवान का असामयिक निधन! परिवार में छाया मातम का माहौल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के सरायरंजन थाना अंतर्गत गुड़मा गांव निवासी, होमगार्ड जवान भोला इश्शर की हुई अचानक मौत के बाद परिवार के लोगों में मातम का माहौल बना हुआ है।

घटना शुक्रवार 09 जनवरी के शाम की बतायी जा रही है। घटना की सुचना मिलने के बाद सरायरंजन पुलिस सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंच, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

इस संबंध में मृतक के ग्रामीण का बताना है कि, मृतक भोला इश्शर समस्तीपुर में न्यायाधीश के आवास पर ड्यूटी कर रहे थे। शुक्रवार 09 जनवरी के शाम भी वह ड्यूटी करके वापस अपने घर आ गए थे।

जहां देर शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उनलोगों ने आनन-फानन में उन्हें एक निजि चिकित्सालय में भर्ती कराया।

जहां उनकी बिगड़ते हालत को देखकर डॉक्टर ने सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *