संदिग्ध हालत में 19 वर्षिय युवक का शव उसके झोपड़ीनुमा घर से बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के बंगरा थाना अंतर्गत कोठिया गांव से एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। सुचना पर सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सुचना बंगरा थाने की पुलिस को दिया।

सुचना मिलने के बाद बंगरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है। मृत किशोर की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया वार्ड 07 निवासी, सुरेन्द्र सिंह के 19 वर्षिय पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गयी है।

घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को उस वक्त हुई जब वह मृतक को नींद से जगाने उस झोपड़ीनुमा घर में पहुंचे थे। घटना के संबंध में मृतक किशोर के ग्रामीण का बताना है कि, रोजाना के तरह घटना वाले दिन शुक्रवार 09 जनवरी को मृतक खाना खाकर घर के बाहर दरवाजे पर बना झोपड़ीनुमा घर में सोने चला गया।

शनिवार 10 जनवरी की सुबह 07 बजे तक जब वह सोकर नही उठा तो, उसके परिजन मृतक को नींद से जगाने के उद्देश्य से घटनास्थल पर पहुंचे। जहां का दृश्य देखकर घरवाले जोर जोर से चिल्लाने लगे। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग घटनास्थल पर जुटने लगे।

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उनलोगों ने देखा कि, किशोर झोपड़ीनुमा उस घर में कपड़ा के सहारे लटक रहा है। जिसके बाद उनलोगों ने इसकी सुचना बंगरा थाना को दिया। सुचना मिलने के बाद बंगरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले आयी है।

स्थानीय लोगों ने घटनास्थल को देखकर आशंका जाहिर किया है कि, उक्त किशोर की हत्या कर शव को लटका दिया गया है। हालांकि यह हत्या है या कुछ और यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस