बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले का एकमात्र सरकारी बीएड कॉलेज सनकी, शराबी व भ्रष्ट प्राचार्य के कारण बदनामी का दंश झेलने को मजबुर हो गया है। जिस कॉलेज का नाम लेकर छात्र अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते थे, अब उसी कॉलेज के होनहार छात्र पुछने पर भी अपना कॉलेज का नाम बताने से घबराते हैं।

क्यों कि पिछले कई दिनों से इस सरकारी बीएड कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में रखी शराब व चखना का विडियो तथा एक कर्मी के साथ हुए मारपीट के वायरल विडियो ने इस स्वच्छ व साफ सुथरी छवि वाले कॉलेज के शाख पर काला धब्बा सा लगा दिया है।

हालांकि सरकारी बीएड कॉलेज के प्राचार्य पवन कुमार सिंह बड़ी ही वेशर्मी से इस वायरल हो रहे शराब वाली विडियो को AI निर्मित विडियो बताने में लगे हुए हैं, लेकिन इस वायरल विडियो को देखने से साफ पता चल रहा है कि, यह विडियो कोई AI निर्मित विडियो नही है। बल्कि किसी व्यक्ति के द्वारा मोबाईल से बनाया गया विडियो प्रतीत हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक टेबल पर प्राचार्य के डेस्क नेम प्लेट देखकर स्पष्ट होता है कि, यह सरकारी बीएड कॉलेज समस्तीपुर के प्राचार्य का कक्ष है। जहां सामने प्राचार्य कक्ष में कुर्सी-टेबल और सोफा आदि लगा हुआ। उधर सरकारी बीएड कॉलेज (CTE) समस्तीपुर के प्राचार्य कक्ष में शराब की बोतलें व चखना मिलने, तथा हंगामे की सुचना मिलने के बाद स्थानीय पत्रकार और डायल नंबर 112 की टीम पहुंची तो पता चला कि, सरकारी बीएड कॉलेज (CTE) समस्तीपुर में कंसल्टेंसी के पद पर कार्यरत, खगड़िया जिले के मानसी थाना निवासी, आलोक कुमार के उपर सरकारी बीएड कॉलेज के प्राचार्य, पवन कुमार सिंह ने लोहे के रॉड से जानलेवा हमला कर सिर फोड़ दिया है।
हालांकि प्राचार्य पवन कुमार सिंह ने अपने उपर लगे आरोप को निराधार बताते हुए कहा है कि, कॉलेज में कंसल्टेंसी के पद पर कार्यरत आलोक कुमार ने हंगामा करते हुए, टेबल पर रखे पेपर वेट से अपने सिर पर प्रहार किया है, जिसकी वजह से उसके सिर में चोटें आई है। वहीं कंसल्टेंसी के पद पर कार्यरत आलोक कुमार का बताना है कि, जब से पवन कुमार सिंह ने सरकारी बीएड कॉलेज (CTE) समस्तीपुर में प्राचार्य का पदभार लिया है, तभी से प्राचार्य डॉ पवन कुमार सिंह के द्वारा, उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है।
तरह-तरह का बहाना बनाकर उन्हें बार-बार नौकरी से निकालने तक की धमकी तक दिया जाता रहा है। घटना के दिन भी प्राचार्य पवन कुमार सिंह ने, शाम के समय उन्हें अपने कार्यालय कक्ष में बुलाया, तथा नौकरी से निकालने की धमकी देने लगे। जब उन्होंने सवाल किया कि, किस जुर्म में वह उन्हें नौकरी से निकाल देंगे ? उनकी गलती क्या है ? बस इसी सवाल पर वह भड़क गए, और जाति सुचक गंदी-गंदी गालियां देने लगे।
जब उन्होंने इसका विरोध किया तो, जानवरों की तरह घसीट कर लोहे के रॉड से प्रहार कर उनका सिर फाड़ दिया। जिसके बाद वह दर्द के मारे चिल्लाने लगे। जिसे सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए, तब जाकर उनकी जान बची। बाद में घटना की सुचना पर बीएड कॉलेज पहुंची डायल नंबर 112 की टीम की मदद से उन्हें ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर लाया गया है, जहां उनका ईलाज किया जा रहा है।
वहीं इस बाबत पुछे जाने पर थानाध्यक्ष मुफस्सिल अजीत प्रसाद ने बताया कि, घायल कॉलेज कर्मी आलोक कुमार से प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजकर अनुसंधान कराया जा रहा है, साथ ही वायरल हो रहे शराब वाली वीडियो की भी जांच की जा रही है।







