देशी/चुलाई शराब के साथ अधेड़ व्यक्ति का विडिओ हुआ वायरल! वायरल विडिओ में दिख रहे व्यक्ति के घर पुर्व में पुलिस कर चुकी है छापामारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के विभिन्न सोशल मिडिया पर एक विडियो, विगत कुछ दिनों से काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस विडियो में कुछ लोग जमीन पर बैठे हुए हैं, तथा एक व्यक्ति प्लास्टिक के बोतल से पानी जैसा कुछ तरल पदार्थ निकालकर, प्लास्टिक के बाल्टी में डाल रहा है।

वहीं खड़ा एक अन्य व्यक्ति उससे बातचीत भी कर रहा है, तथा चुपके से उक्त व्यक्ति का विडियो भी बना रहा है। इस दौरान बोतल में रखा पानी जैसा कुछ तरल पदार्थ, विडियो बना रहे युवक की तरफ उछालकर फेंकता हुआ भी दिख रहा है। फिर सभी हंसने भी लगते हैं।

जब बिहार की आवाज न्यूज पोर्टल इस वायरल हो रहे विडियो के बारे में जानकारी इकट्ठा करना शुरू किया तो पता चला कि, वायरल हो रहा यह विडियो सरायरंजन थाना अंतर्गत गंगसारा गांव के वार्ड संख्या 13 का है। बताया जाता है कि, वायरल हो रहे इस विडियो में दिख रहा व्यक्ति, गंगसारा गांव के वार्ड 13 का रहने वाला चुल्हाई गिरी का पुत्र दिनेश गिरी है, जो अवैध देशी शराब को एक बाल्टी में डाल रहा है, तथा पास में ही बैठे दो अन्य लोग अवैध देशी/चुलाई शराब पीने के लिए ही बैठा हुआ है।

उक्त शख्स के बारे में यह भी बताया जाता है कि, यह व्यक्ति काफी दिन पहले से ही अवैध देशी शराब का धंधा करता रहा है। सुत्रों का यह भीबताना है कि, शराब धंधेबाज दिनेश गिरी के घर सरायरंजन पुलिस पुर्व में भी शराब बरामदगी के लिए छापामारी कर चुकी है, लेकिन हर बार वह पुलिस गिरफ्त में आने से बचता रहा है। उक्त वायरल हो रहे विडियो के बारे में सुत्रों का यह भी बताना है कि, दिनेश गिरी किसी अन्य व्यक्ति से अवैध देशी शराब खरीदकर लाया है, तथा उसे एक प्लास्टिक के बर्तन में डाल रहा है।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि, सरायरंजन थाने की पुलिस इस वायरल हो रहे विडियो से संबंधित शराब धंधेबाज व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है। हालांकि वायरल हो रहे इस विडियो से संबंधित जानकारी के लिए जब थानाध्यक्ष सरायरंजन के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गयी तो, उनका मोबाइल आउट ऑफ नेटवर्क कवरेज एरिया रहने के कारण, थानाध्यक्ष सरायरंजन का पक्ष नही जाना जा सका। वायरल हो रहा यह विडियो तकरीबन 5 दिन पहले का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दलसिंहसराय थाना से महज 50 मीटर की दुरी पर असमाजिक तत्व के युवकों का तांडव! आधार कार्ड में सुधार कराने पहुंची महिला के साथ मारपीट! पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी मारपीट कर किया अधमरा! थानाध्यक्ष दलसिंहसराय की बहादुरी! पिड़ित को अस्पताल भेज साईबर कैफे वाला से पहले ले लिया आवेदन।

दलसिंहसराय थाना से महज 50 मीटर की दुरी पर असमाजिक तत्व के युवकों का तांडव! आधार कार्ड में सुधार कराने पहुंची महिला के साथ मारपीट! पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी मारपीट कर किया अधमरा! थानाध्यक्ष दलसिंहसराय की बहादुरी! पिड़ित को अस्पताल भेज साईबर कैफे वाला से पहले ले लिया आवेदन।

अंगारघाट पंचायत में आयोजित महापंचायत के माध्यम से, सरस्वती पूजा के दिन मुखिया इन्दु कुमारी के घर पहुंचकर, माले नेता समीम मंसुरी के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की, की गयी निंदा! समाजिक बहिष्कार का लिया गया फैसला