बाईक सवार अज्ञात उद्दंड युवकों ने गेटमैन पर किया जानलेवा हमला। ईलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के समस्तीपुर रोसड़ा रेलखंड पर, मुफ्फसिल थाना अंतर्गत बेला मस्जिद जितवारपुर चौथ के पास रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन को बाईक सवार दो की संख्या में अज्ञात उद्दंड युवकों ने रेलवे फाटक नही खोलने पर जानलेवा हमला कर दिया।

जिसमें उक्त गेटमैन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे गेटमैन के अन्य साथियों ने, रेलवे प्रशासन के एंबुलेंस की मदद से घायल गेटमैन को ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। जहां चिंताजनक हालत में उसका ईलाज किया जा रहा है। घटना मंगलवार 03 फरवरी की सुबह करीब 08:40 बजे की बतायी जा रही है।

घायल गेटमैन की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी कुशेश्वर यादव के 34 वर्षिय पुत्र सुरेन्द्र राय के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में पिड़ित युवक का बताना है कि, रोसड़ा-समस्तीपुर रेलखंड पर संचालित 40 नंबर रेलवे फाटक पर वह गेटमैन के रूप में कार्यरत हैं।

जहां आज सुबह करीब 08:40 बजे उक्त रेलखंड पर ट्रेन आने के कारण गेट को बंद कर दिया गया था। इसी बीच एक ही बाईक पर सवार होकर दो युवक उनके पास आए और गेट खोलने का दबाव बनाने लगे। जब उन्होंने कहा कि, गेट इंटरलॉकिंग सिस्टम कर दिया गया है।

जिसके कारण गेट स्टेशन से ही लॉक हो जाता है। इतना सुनते ही दोनों युवक उनके उपर जानलेवा हमला कर दिया, तथा कुछ सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, तथा मौके से भाग निकले। घटना के बाद उन्होंने इसकी सुचना वरीय पदाधिकारी को दिया।

जिसके बाद उन्हें रेल एंबुलेंस की सहायता से ईलाज के लिए रेलवे अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है। जहां उनका ईलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *