जिला पार्षद सदस्य अमृत चौधरी ने अंगारघाट चौक पर होली मिलन समारोह का किया आयोजन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट गांव में, जिला पार्षद सदस्य अमृत चौधरी ने शनिवार, 28 फरवरी को अंगारघाट चौक स्थित एक निजी परिसर में, होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया।

इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव व उल्लास का माहौल देखने को मिला। आयोजित इस होली मिलन समारोह की शुरुआत, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों के द्वारा गणेश वंदना से की गई। इसके बाद माता शेरावाली की वंदना व बजरंगबली की बंदना की मनमोहक प्रस्तुति ने, इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने इस आयोजन में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मौके पर मौजूद दर्जनों पत्रकारों व स्थानीय लोगों को जिला पार्षद सदस्य अमृत चौधरी ने, गुलाब का फूल व अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।

इस दौरान सभी अतिथियों ने, एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक एकता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला पार्षद सदस्य अमृत चौधरी ने कहा कि, होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव व सामाजिक समरसता को मजबूत करता है। समारोह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

मौके पर पुर्व मुखिया अंसार अहमद, पंकज कुमार, अवनि मिश्रा, अहीर अजीत यादव, रौशन पांडेय, परविन्द पांडेय, राहुल कुमार, पवन कश्यप, समाजसेवी सह शिक्षक कृष्ण कुमार शर्मा सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी