बिहार की आवाज। संवाददाता। समस्तीपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से, मुफस्सिल थाना समस्तीपुर की पुलिस ने, मंगलवार 03 मार्च की शाम करीब 05 बजे फ्लैग मार्च निकाला।

इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने किया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरे। पुलिस की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल भी देखने को मिला।

इस दौरान थानाध्यक्ष मुफस्सिल ईंस्पेक्टर अजीत कुमार ने, आम लोगों से अपील भी किया कि, होली के इस त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि, पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग मचाने, अवैध शराब की बिक्री करने या सेवन करने, जबरन रंग लगाने या कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने यह भी कहा कि, पुलिस लगातार गश्ती कर रही है, और संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो।







