बिहार की आवाज। संवाददाता। समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में होली के इस पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर, उजियारपुर थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में उजियारपुर थाने की पुलिस ने, मंगलवार 03 मार्च को, करीब 5 बजे अंचल निरीक्षक ईंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला।

इस फ्लैग मार्च में, प्रखंड विकास पदाधिकारी उजियारपुर संजीव कुमार, अंचलाधिकारी उजियारपुर आकाश कुमार, थानाध्यक्ष उजियारपुर ईंस्पेक्टर अजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज चौधरी, ममता कुमारी, पुष्पा कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। इस फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस टीम ने उजियारपुर बाजार, सातनपुर बाजार सहित मुख्य सड़कों, व भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च कर लोगों से शांति एवं भाईचारा के साथ होली इस पर्व को संपन्न करने की अपील की।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रही पुलिस निरीक्षक सह अंचल निरीक्षक दलसिंहसराय पिंकी प्रसाद ने, इस दौरान स्पष्ट किया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, अवैध शराब का किसी भी प्रकार से सेवन कर उपद्रव करने, या डीजे के माध्यम से अशांति फैलाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, साथ ही पुलिस गश्ती भी बढ़ा दी गई है। इस दौरान थानाध्यक्ष उजियारपुर ईंस्पेक्टर अजीत कुमार ने भी, आम नागरिकों से अपील किया कि, वहलोग अफवाहों पर ध्यान ना दें।
अगर कहीं पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखे या सुचना मिले तो, तत्काल इसकी सूचना उजियारपुर थाना पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि होली का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए।







