डीजे की धुन पर पिस्टल से फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में डीजे की धुन पर एक युवक द्वारा पिस्टल से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बुधवार, 04 मार्च 2026 का बताया जा रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में, एक युवक अपने अन्य साथियों के साथ बनियान व जींस पहनकर, डीजे की तेज आवाज के बीच डांस कर रहा है, तथा इसी दौरान अपने कमर से पिस्टल निकालकर हाथ में लेकर, पिस्टल को हवा में लहराते हुए फायरिंग करता नजर आ रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वीडियो में दिख रहा युवक राहुल सिंह बताया जा रहा है।

हालांकि, पुलिस ने अभी तक युवक के पहचान की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, साथ स्थानीय लोग इस विडियो को लेकर तरह -तरह की चर्चा भी करते हूए दिख रहे हैं। स्थानीय लोग सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह खुलेआम हथियार के प्रदर्शन और फायरिंग को लेकर गहरी चिंता भी जाहिर कर रहे हैं।

वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो की सत्यता, स्थान और समय की पुष्टि की जा रही है। यदि जांच में फायरिंग की पुष्टि होती है तो संबंधित युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस संबंध में एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा का बताना है कि, हथियार के साथ डीजे की धुन पर डांस करते एक युवक के वायरल विडियो की जानकारी मुझे भी मिली है। विडियो की सच्चाई के बारे में अतिरिक्त जानकारी जुटाई जा रही है। दोषी पाए जाने पर हथियार के साथ दिख रहे युवक के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।