पटना/समस्तीपुर। आधुनिक मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म vivashri.com ने अपने ग्रैंड लॉन्च के साथ ही शानदार शुरुआत की है। लॉन्च के पहले ही दिन वेबसाइट पर 2761 से अधिक नए रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए, जिसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह सफलता सिर्फ प्लेटफॉर्म की नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने इसे आगे बढ़ाने में सहयोग दिया। सोशल मीडिया सपोर्टर्स, यूट्यूबर्स, न्यूज़ एवं प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और विवाश्री की पूरी टीम का इसमें अहम योगदान रहा है।
संस्था ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आप सभी के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।” साथ ही उम्मीद जताई गई कि आगे भी लोगों का प्यार और समर्थन इसी तरह मिलता रहेगा।
आपको बता दें कि, vivashri.com एक आधुनिक एवं विश्वसनीय मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म है, जो वेब और मोबाइल ऐप दोनों माध्यमों पर उपलब्ध है, जहां उपयोगकर्ता आसानी से अपना पंजीकरण कर अपना मनचाहा जीवनसाथी ढुंढ़ सकते हैं।







