दलित नाबालिग किशोरी का हथियार के बल पर अपहरण कर समस्तीपुर के होटल में ले जाकर सामुहिक दुष्कर्म! प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू! आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग दलित किशोरी का बीते 5 से 6 दिनों पुर्व हथियार के बल पर अगवा कर, समस्तीपुर के एक होटल में ले जाकर सामुहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

दुष्कर्म करने वाले युवकों की संख्या 3 से 4 बतायी जा रही है। पिड़ित किशोरी के परिजनों ने घटना से संबंधित आवेदन भी उजियारपुर थाने को उपलब्ध करा दिया है। इधर दलित किशोरी के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी जैसे ही ईलाके में फैली, लोगों के बीच हरकंप मच गया। उधर आवेदन मिलने के बाद उजियारपुर पुलिस आरोपित युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर, सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापामारी करने में जुट गयी है।

घटना के संबंध में पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज से करीब 5 से 6 दिनों पुर्व, दो बाईक पर सवार करीब 4 से 5 की संख्या में युवकों ने, उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय के आसपास से, हथियार के बल पर उक्त नाबालिग किशोरी को उठाकर बाईक पर बिठा लिया, तथा शोरगुल करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए, समस्तीपुर के किसी रेस्टोरेंट में ले गया। जहां हथियार के बल पर ही करीब 3 से 4 लड़कों ने उक्त नाबालिग किशोरी के साथ बारी-बारी से सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, तथा घटना के बाद बाईक से ही पिड़ित किशोरी को, उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय के आसपास लाकर छोड़ दिया।

जहां से किसी तरह उक्त किशोरी अपने घर पहुंची, और सारा घटना अपने परिजन को बताया। जिसके बाद परिजन घटना से संबंधित आवेदन लेकर महिला थाना पहुंचे। जहां से उसे उजियारपुर थाना भेज दिया गया। इधर उजियारपुर थाना पहुंचे पिड़ित किशोरी के परिजनों ने थाना को आवेदन उपलब्ध कराया। जिस आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

वहीं इस संबंध में अंचल निरीक्षक (सर्किल इंस्पेक्टर) पिंकी ने बताया कि, उजियारपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी के साथ करीब 3 से 4 या 2 से 3 लड़कों ने मिलकर सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पिड़ित किशोरी को मेडिकल जांच व मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कलमबद्ध करने के लिए पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

घटना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है, तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। बहूत जल्द घटना में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि इस घटना के बाद से उजियारपुर थाना क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। जितनी मुंह उतनी ही बातें सुनने को मिल रही है। स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, यह मामला प्रेम प्रसंग का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *