ऑटो और डिजायर कार की भीषण टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उजियारपुर। समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ (एसएच-55) पर अंगारघाट चौर स्थित बाबा चिमनी के पास,  सोमवार 17 अगस्त की शाम करीब पांच बजे ऑटो और डिजायर कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार करीब 4-5 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

बताया जाता है कि ऑटो सवार सभी लोग समस्तीपुर में मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। वह समस्तीपुर से ऑटो पर सवार होकर रोसड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाबा चिमनी के पास सामने से आ रही डिजायर कार से ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर अंगारघाट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने की तैयारी में जुट गई है। घायलों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि ऑटो और डिजायर कार के बीच टक्कर हुई है। हादसे में करीब 4-5 लोग जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनरेगा महा-घोटाला की सच्चाई! मनरेगा मजदुर बने पंचायत जनप्रतिनिधी के पति, देवर व ज्येष्ठ। योजना में सैकड़ों मजदुरों की बनी हाजिरी! जांच टीम के समक्ष उपस्थित हुए मात्र तीन मजदुर! क्या पुर्व से मैनेज्ड थी जांच टीम ? फर्जी मजदुर की जांच क्यों नही ?