एनएच-122 पर लगातार दुसरे दिन हुई भीषण सड़क हादसा! बाईक व कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाईक सवार युवक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में गुरुवार 17 सितम्बर को एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने एनएच-122 को जाम कर दिया। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद मुसरीघरारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है।

मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बनघारा गांव निवासी, रामप्रीत दास के 22 वर्षिय पुत्र सुशील दास के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार 17 सितम्बर की दोपहर बाद, एनएच-122 मुजफ्फरपुर बेगुसराय मुख्य मार्ग पर स्थित हुंडैया पेट्रोल पंप के समीप, मारुति स्विफ्ट डिजायर कार व हीरो ग्लैमर बाईक के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, टक्कर के बाद बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, तथा बाईक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं लगातार दुसरे दिन हुए सड़क हादसे में बाईक सवार युवक की हुई मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने, कुछ देर के लिए एनएच-122 को जाम कर दिया।

वहीं बाईक सवार युवक की मौत की सुचना जैसे ही मृतक के परिजनों को हुई, परिवारवालों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा एनएच-122 को जाम कर दिए जाने के कारण उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। एनएच जाम रहने के कारण राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *