भीषण सड़क हादसे में पिकअप की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उजियारपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर पंचायत स्थित योगी चौक के पास, मंगलवार की देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार, 22 सितंबर की शाम करीब 7 बजे की बतायी जा रही है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गावपुर पंचायत के वार्ड संख्या-12 निवासी भगत सिंह के 55 वर्षीय पुत्र महेश्वर सिंह के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश्वर सिंह योगी चौक से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बेलारी की ओर से तेज गति से आ रही एक पिकअप ने, ज्योति लाइब्रेरी के समीप उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि महेश्वर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना उजियारपुर पुलिस को दिया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पिस्तौल से निकली गोली ने निभायी स्वामी भक्ति! पैर को छोड़कर अंगुठे को बनाया निशाना! भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान कथित गोलीबारी मामले में मंजयलाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, आरोपों को बताया झूठा और बेबुनियाद