मोबाइल रिकवरी टीम प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक ऋचा सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 316 लीटर शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले में शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए, दलसिंहसराय थाने में तैनात मोबाइल रिकवरी टीम की प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक ॠचा सिंह ने, थाना क्षेत्र के बमैया हरलाल डीह गांव में छापामारी कर, 316.065 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पंडित टोल टभका गांव निवासी, रामचंद्र पासवान के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में की गयी है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय समस्तीपुर द्वारा जारी की गयी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दलसिंहसराय पुलिस को सुचना मिली कि, थाना क्षेत्र के बमैया हरलाल डीह गांव में चोरी चुपके विदेशी शराब का धंधा किया जा रहा है।

सुचना मिलते ही दलसिंहसराय पुलिस बमैया हरलाल गांव पहुंच विदेशी शराब के साथ शराब धंधेबाज हिमांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार धंधेबाज से पुछताछ के साथ ही अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *