विद्युत शक्ति उपकेंद्र में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता बैठक, उपभोक्ताओं को दी गई सोलर लगाने की जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने, और अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ने के उद्देश्य से, विद्युत शक्ति उपकेंद्र फुलहरा में जागरूकता बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक के माध्यम से उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की इस योजना के उद्देश्यों, रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लाभ, सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान तथा आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आम बिजली उपभोक्ताओं तक योजना की जानकारी पहुंचाना, उन्हें सौर ऊर्जा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में वृद्धि करना है। बैठक में मौजूद उपभोक्ताओं को बताया गया कि, वह अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर, सूर्य की रोशनी से किस प्रकार बिजली का उत्पादन कर सकते हैं।

सरकारी अनुदान और आवेदन प्रक्रिया पर जोर

बैठक में योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले सरकारी अनुदान की जानकारी भी दी गयी। इस दौरान उपभोक्ताओं को बताया गया कि, योजना का लाभ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज, रूफटॉप सोलर लगाने की प्रक्रिया और अधिकृत विक्रेता के चयन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की भी जानकारी दी गयी।

अधिक-से-अधिक उपभोक्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं के बीच सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। विद्युत शक्ति उपकेंद्र फुलहरा में आयोजित जागरूकता अभियान इसी दिशा में एक प्रयास है। योजना की जानकारी मिलने से उपभोक्ता अपने घरों में सोलर पैनल लगाने की संभावनाओं पर विचार कर सकते हैं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *