अमन कुमार/पटना: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार एवं दक्षिण बिहार का, 65वां संयुक्त प्रांत अधिवेशन रविवार 28 जनवरी को पटना में सम्पन्न हुआ। 03 दिवसीय अधिवेशन में बिहार की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति की चर्चा की गयी, एवं सत्र 2024 – 25 के लिए नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गयी।

मुजफ्फरपुर के नवाब रोड निवासी, उजमा फातिमा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। उजमा फातिमा के मनोनयन पर विद्यार्थी परिषद के प्रभात कुमार ने कहा कि उजमा फातिमा बीते कई वर्षों से विद्यार्थी परिषद के स्थानीय इकाई में सेवा देते आ रहे हैं। उजमा फातिमा के प्रयास से छात्र संगठन को मजबूती मिली है। इसलिए संगठन आज इन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मौके पर दीपांकर गिरी अभिनव कुमार इत्यादि युवा छात्रों ने भी उजमा फातिमा को बधाई दी।







