रामरूप राय/समस्तीपुर: पटोरी थाना क्षेत्र के पटोरी बाजार स्थित सिनेमा चौक के पास संचालित, शांभवी शू पार्क एवं लकी बेकरी केक शॉप की दुकान में अचानक आग लग गयी। जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। घटना गुरुवार की अहले सुबह करीब 4-5 बजे के बीच की बतायी जा रही है।

घटना की सुचना मिलते ही अग्निशामक की टीम अगलगी वाली स्थान पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के संबंध में अगलगी के पिड़ित व्यक्ति रंजित कुमार व शांभवी शु के मालिक का बताना है कि, इस अगलगी की घटना में उनलोगों के दुकान में रखे लाखों रूप्ये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी है। पिड़ित व्यवसायी ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। पिड़ित व्यवसायी ने इस अगलगी की घटना की मुख्य वजह, बिजली का शॉर्ट सर्किट होना बताया है।
Post Views: 62







