???? BIG BREAKING: अतिक्रमण खाली कराने पहुंचे CO को, झेलना पड़ा ग्रामीणों का गुस्सा 04 घंटों तक बंधक बने रहे उजियारपुर CO, बुद्धिजीवियों के पहल पर मुक्त हुए सीओ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा/समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव स्थित वार्ड संख्या 06 में बुधवार 28 फरवरी की दोपहर एक अतिक्रमण खाली कराने गए उजियारपुर सीओ की टीम को स्थानीय लोगो ने बंधक बनाकर उसके साथ दुर्व्यवहार व धक्का-मुक्की भी किया। लोगों का आरोप था कि अतिक्रमण खाली कराने गयी टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने शिव नारायण सिंह की 55 वर्षिया पत्नी मंजू देवी की बुरी तरह से पिटाई कर दी, जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे।

जिसके बाद देखते ही देखते स्थानीय लोगों ने सीओ व उसके टीम के साथ धक्का मुक्की करते हुए एक घर मे बंद कर बंधक बना दिया। आक्रोशित लोग पिटाई से जख्मी हुए महिला को सड़क पर सुला कर बिरोध करने लगा। इसके बाद प्रशासन द्वारा महिला को अस्पताल ले जाने के प्रयास का भी किया गया, लेकिन स्थानीय लोग इसका भी विरोध करने लगे। हालांकि इस बीच माले नेता फूल बाबू सिंह, गावपुर पंचायत के मुखिया अजय कुमार, गावपुर पैक्स अध्यक्ष विद्यानन्द सिंह, गौरी शंकर सिंह, डीलर रूपनारायण सिंह ने घटना की सूचना पर पहुंच, उग्र लोगो व सीओ के बीच समझौता कराया। जिसमे तय शर्तो में प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए गए घर का पुननिर्माण करवाने, जख्मी महिला का इलाज कराने के अलावा मामले को फिलहाल ठंढा बस्ता में डालने की बात पर स्थानीय लोग शांत हुए। इसके बाद लगभग 3 घण्टा बाद यानी 6 बजे शाम को सीओ व उनके टीम को बंधक मुक्त किया गया। हालांकि इस दौरान सीओ आकाश कुमार ने अतिक्रमण बाले घर को गिरा कर अतिक्रमण मुक्त कर देने का सीओ ने दावा किया। हालांकि उजियारपुर सीओ ने अपने आपको बंधक बनाए जाने वाली बातों से इनकार भी किया है। उन्होंने बंधक बनाने वाली बात को पुरी तरह झूठा व बेबुनियाद बताया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की अपराह्न लगभग 3 बजे सीओ व उजियारपुर थाना की पुलिस सदल बल गांव के वार्ड सं. 6 स्थित एक सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण खाली कराने पहुंची थी। इसी दौरान शिबनारायन सिंह का घर तोड़ने की कार्रवाई शुरू होते ही जबरदस्त बिरोध होने लगा। जिसके बाद टीम में शामिल महिला पुलिस कर्मियों ने मंजू देवी की पिटाई कर दिया। जिससे लोगो का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद सूचना पर दलसिंहसराय सर्किल इंस्पेक्टर नीरज तिवारी, उजियारपुर एसएचओ मुकेश कुमार, के अलावा क्यूआरटी टीम सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर स्थिति नियंत्रित करने में जुट गए। वहीं उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि, सरकारी आदेश पर स्थानीय सीओ पुलिस बल के साथ अतिक्रमण खाली कराने मालती गांव पहुंचे थे। जहां स्थानीय लोग विरोध जताने लगे। हालांकि थानाध्यक्ष ने भी सीओ को बंधक बनाए जाने वाले मामले से पुरी तरह इनकार किया है। फिलहाल मामला पूरी तरह शांत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस