???? बिग ब्रेकिंग: सड़क हादसे में जदयू विधायक समेत 3 घायल, निजि क्लिनिक में चल रहा ईलाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी चौराहा पर रविवार 10 मार्च की देर रात हुई भीषण सड़क हादसे में, कार में सवार सत्ता पक्ष के विधायक समेत 04 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, तथा आनन फानन में ईलाज के लिए मुसरीघरारी के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका ईलाज जारी हैं। घायलों में दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमन भूषण हजारी समेत, रंजीत कुमार तथा राजकुमार चौधरी का नाम शामिल है।

बताया जाता है कि, विधायक अमन भूषण हजारी अपने दो अन्य साथियों के साथ पटना जा रहे थे। पटना जाने के दौरान जैसे ही वह लोग समस्तीपुर जिला के मुसरीघरारी चौराहा पर पहुंचे, अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें कार सवार सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों का बताना है कि शायद कार चालक को नींद आ गयी होगी। जिसके कारण यह हादसा हो गया। फिलहाल सभी का ईलाज जारी है। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद मुसरीघरारी पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जूट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *