???? बिग ब्रेकिंग: ताजपुर पुलिस की लापरवाही, आवेदन देने के बाद भी गायब बच्चे की नही की खोजबीन, एक दिन बाद मक्के की खेत से मिली लाश, आक्रोशित लोग कर रहे हंगामा, घटनास्थल पर पहुंची कई थानों की पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/ताजपुर:[बिहार की आवाज] ताजपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव से, शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे मक्के की खेत से एक बच्चे का शव मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जूट गयी। घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने इस घटना के मामले में ताजपुर थानाध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाते है, हंगामा करने लगे। वहीं घटना की सुचना मिलते ही ताजपुर थाने की पुलिस अन्य थानों के पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच, मृत बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेना चाही, मगर स्थानीय लोगों के विरोध के कारण ताजपुर पुलिस तथा अन्य पुलिस को पीछे हटना पड़ा।

बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधी व गणमान्य लोगों के द्वारा पहल किए जाने के बाद, स्थानीय लोगों ने मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम में भेजने के लिए तैयार हुआ। मृत बच्चे की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी, प्रवीण राम के 6 वर्षीय पुत्र अरविन्द कुमार के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, मृत बच्चा गुरुवार 25 अप्रैल की शाम को गांव में ही, हो रहे एक शादी समारोह में चला गया था। काफी देर बाद तक भी जब वह घर लौटकर नही आया तो, बच्चे के घरवालों को चिंता होने लगी। जिसके बाद उनलोगों ने बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन कुछ भी पता नही चला। अंत में थक हारकर मृत बच्चे के घरवालों ने ताजपुर थाना को लिखित आवेदन उपलब्ध कराया, लेकिन थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी तक दर्ज नही किया, और मृत बच्चे के घरवालों को ही अपने स्तर से खोजबीन करने के लिए बोल दिया, लेकिन स्वयं इस मामले को गंभीरता से नही लिया। जिसका नतीजा है कि आज उक्त बच्चे की लाश मिली है। जहां स्थानीय ग्रामीण व मृतक के परिवार वाले ताजपुर पुलिस का विरोध करने लगे। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सह सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंच, मामले की छानबीन में जूट गए हैं। उधर सुत्रों का बताना है कि, घटनास्थल पर डॉग स्कवायड की टीम को बुलाया जा रहा है। जिसके बाद सबकी नजर डॉग स्कवायड की टीम पर जा टिकी है। वहीं इस बाबत पुछे जाने पर एसडीपीओ सदर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि, गुरूवार 25 अप्रैल को एक शादी समारोह से एक बच्चा गायब हो गया था। जिससे संबंधित आवेदन ताजपुर थाना को उपलब्ध कराया गया था। ताजपुर पुलिस खोजबीन कर ही रही थी कि, आज 12 से एक बजे के बीच उक्त बच्चे का शव मक्के की खेत से बरामद किया गया है। शुरूआती दौड़ में कुछ टेक्निकल साक्ष्य सामने आया है। अनुसंधान किया जा रहा है। बहूत जल्द हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर बंगरा थानाध्यक्ष सुश्री मनिषा कुमारी, ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *