अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: [ बिहार की आवाज ] बंगरा थाने की पुलिस ने सोमवार 13 मई की देर शाम हुई गोलीबारी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए, घटना में शामिल बदमाशों में से 01 बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में, समस्तीपुर भेज दिया, तथा उसके एक अन्य साथी की गिरफ्तारी के लिए, उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी जारी है। गिरफ्तार युवक की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया गांव स्थित वार्ड 07 निवासी, महेश चौरसिया के 19 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार तथा इस घटना के फिरार अभियुक्त की पहचान कोठिया गांव के ही वार्ड 01 निवासी, मोहम्मद अहमद के 19 वर्षिय पुत्र मोहम्मद दुलारे के रूप में की गई है।

इस बाबत पत्रकारों को जानकारी देते हुए, बंगरा थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि, सोमवार 13 मई की देर शाम करीब 8 बजे, सुचना मिली कि कोठिया बाजार के पास एक ही बाइक पर सवार होकर, दो की संख्या में आए बदमाशों ने, अपनी बहन की शादी का कार्ड बांट रहे रतन कुमार नामक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने तत्काल घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान करते हुए, मानवीय आसुचना के आधार पर घटना में शामिल दोनों बदमाशों में से, अविनाश कुमार नामक बदमाश को सीमावर्ती जिला के एक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत में भेज दिया, तथा उसके एक अन्य साथी की गिरफ्तारी के लिए, उसके संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। बहुत जल्द ही उक्त फिरार बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार बदमाश अविनाश कुमार ने, इस गोलीबारी की घटना में अपनी संलिप्ता भी स्वीकार किया है, तथा यह भी बताया है कि घटना में प्रयुक्त हथियार भी फिरार युवक के पास ही है।







