???? बिग ब्रेकिंग: एनएच-28 से मिला युवक का शव, ईलाके में फैली सनसनी, जांच में जूटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/मुसरीघरारी:[ बिहार की आवाज ] मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली गांव के पास एनएच 28 के किनारे से, गुरुवार 16 मई की अहले सुबह एक युवक का शव मिलने के बाद, इलाके में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते सैकड़ो लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल मुसरीघरारी पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची मुसरीघरारी पुलिस ने, उक्त युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है।

मृत युवक की पहचान बेगूसराय जिला के चेड़ियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरबासा गाँव निवासी, रामानंद महतो के 26 वर्षीय पुत्र रणधीर कुमार के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में रूपौली गांव के स्थानीय लोगों का बताना है कि, गुरुवार की अहले सुबह जब वह लोग सुबह की सैर पर निकले थे तो, उन लोगों ने देखा कि रुपौली गांव के पास एनएच- 28 के किनारे, एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ। जिसकी सुचना उनलोगों ने स्थानीय मुसरीघरारी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची मुसरीघरारी पुलिस उक्त घायल युवक को सदर अस्पताल समस्तीपुर ले गयी है। वहीं मृतक के भाई सचिन कुमार का बताना है कि, मृतक मुजफ्फरपुर जिला के कच्ची पक्की में ईंट निर्माण उद्योग चिमनी पर काम करता था। गुरुवार 16 मई की देर शाम वह मुजफ्फरपुर के कच्ची पक्की से घर आने के लिए अपनी बाईक से निकले थे, लेकिन वह घर नही पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने मृतक के मोबाईल नंबर पर कॉल किया तो, कॉल मुसरीघरारी थाना के किसी पुलिस पदाधिकारी के द्वारा रिसीव किया गया, और जानकारी दी गयी मोबाईल धारक युवक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं, जिनका ईलाज सदर अस्पताल समस्तीपुर में किया जा रहा है। सुचना मिलने के बाद जब वह लोग सदर अस्पताल पहुंचे तो, वहां ईमरजेंसी विभाग में उनके भाई की लाश रखी हुई थी। जहां पुलिस द्वारा बताया गया कि सड़क हादसे में उनकी मौत हो गयी है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर मुसरीघरारी थाना में पदस्थापित, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक लखन प्रसाद ने बताया कि, गुरूवार 16 मई की अहले सुबह करीब 3 बजे, थाना क्षेत्र के रूपौली गांव स्थित एनएच 28 के किनारे से बुरी तरह से घायल एक युवक को बरामद कर ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उसके शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाने के बाद, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं स्थानीय थानाध्यक्ष का बताना है कि, प्रथम दृष्ट्या यह मामला सड़क हादसे का लग रहा है। हालांकि अभी तक मृतक के परिजनों द्वारा घटना से संबंधित आवेदन नही दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद विधी सम्मत कार्रवाई की जाएगी।मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक यदुवंश सिंह, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक ब्यूटी रानी, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक लाखन प्रसाद व सिपाही धीरज कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *