
अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: [ बिहार की आवाज ] जिले के दलसिंहसराय विशनपुर पथ पर, मंगलवार 21 मई की देर शाम करीब 8 बजे, ऑटो चालक का आतंक देखने को मिला। जहां इस पथ पर उक्त ऑटो चालक के ऑटो की चपेट में आकर करीब 1 दर्जन लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से गंभीर रूप से घायल करीब आधा दर्जन लोगों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर मे भर्ती कराया गया है, तथा आधा दर्जन लोगों का ईलाज स्थानीय निजि क्लिनिक में किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, मंगलवार 21 मई की देर शाम करीब 8 बजे, दलसिंहसराय विशनपुर पथ पर दलसिंहसराय की ओर से आकर रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत स्थित, चंदौली गांव स्थित अपने घर जाने के लिए निकला ऑटो चालक नाबालिग किशोर का ऑटो से नियंत्रण हट गया। जिसके कारण वह ऑटो हवा से बातें करने लगी। इस दौरान दलसिंहसराय विशनपुर पथ पर बीच रास्ते में, उसे जो कोई भी मिला सबको उड़ाते चला गया। इस दौरान उक्त ऑटो चालक नाबालिग किशोर ने करीब 1 दर्जन लोगों को ऑटो से ठोकर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ऑटो की रफ्तार इतनी ज्यादा तेज थी कि, उस अनियंत्रित ऑटो को ओवरटेक करके पकड़ने के लिए आधा दर्जन बाईक सवार युवक उसके पीछे पड़े थे, लेकिन वह ऑटो चालक किसी के पकड़ में नही आया। बाद में किसी ने इसकी सुचना चंदौली चौक पर के लोगों को दिया। जिसके बाद चंदौली चौक पर स्थानीय लोगों ने बीच सड़क पर लकड़ी का एक बहूत बड़ा सिल्ली रख दिया। जिसके बाद वह अनियंत्रित ऑटो जैसे ही चंदौली चौक पहुंची, लकड़ी के सिल्ली से टकराकर रूक गयी। जिसके बाद ऑटो का पीछा कर रहे युवक के साथ साथ स्थानीय लोगों ने भी उक्त ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दिया। उधर घटना की सुचना मिलते ही उजियारपुर थाना के जांबाज पुलिस पदाधिकारी अर्जून प्रसाद सिंह सदल बल घटनास्थल पर पहुंच, राहत व बचाव कार्य में जुट गए हैं। उधर घायलों में थाना क्षेत्र के महिसारी निवासी, नीता देवी व उनके दामाद श्याम कुमार की हालज नाजूक बतायी जा रही है। वहीं ऑटो चालक की पहचान चंदौली गांव के मंटून कुमार 16 वर्ष के रूप में की गयी है।







