???? बिग ब्रेकिंग: द नेचुरल साईंस एकेडमी ने, केक काटकर धूमधाम से मनाया 14वां स्थापना दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/उजियारपुर:[समस्तीपुर] उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत गावपुर पंचायत के योगी चौक पर,  प्रखंड के सबसे अग्रणी निजि शिक्षण संस्थान, द नेचुरल साईंस एकेडमी परिसर में, सोमवार 03 जून को द नेचुरल साईंस एकेडमी का 14वां स्थापना दिवस समारोह, संस्थान के चेयरमैन गौरी शंकर सिंह के द्वारा, केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

इस समारोह में मौजूद संस्थान के अध्ययनरत छात्रों को संबोधित करते हुए, द नेचुरल साईंस एकेडमी के चेयरमैन गौरीशंकर सिंह ने कहा कि, शिक्षा के मामले में कभी भी संसाधनों की कमी की चिंता नहीं करनी चाहिए, बल्कि परिश्रम पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि जीवन में मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है। बच्चों को सदैव अपनी पढ़ाई को प्रथम प्राथमिकता देनी चाहिए। छात्र-छात्राओं के लिए पढ़ाई से महत्वपूर्ण कोई कार्य नहीं होता। इस दौरान इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान श्री सिंह ने बच्चों को समझाते हुए यह भी बताया कि, ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखने या हिंदी माध्यम से पढ़ना कोई कमजोरी नहीं है। बस शिक्षा की अलख जगाने के लिए खुद को मोटिवेट करना होगा। मौके पर द नेचुरल साईंस एकेडमी के शिक्षकों में शेख सलीम चिश्ती, शोभाकांत चौधरी, विवेक कुमार, शाहीना परवीन, रौशन कुमार झा, राजकुमार, मोहम्मद रब्बान खान व सुमंत कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में संस्थान के बच्चे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *