
अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर]: जिले के विभूतिपुर थाना अंतर्गत विभूतिपुर पूर्वी पंचायत स्थित, एक आम के बगीचे में बाइक सवार बदमाशों ने, एक नाबालिक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार 21 जुलाई की सुबह करीब 11:00 बजे की बताई जा रही है।

गोली चलने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने, इसकी सूचना विभूतिपुर थाने की पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद, घटनास्थल पर पहुंची विभूतिपुर पुलिस ने उक्त किशोर के शव को, अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृत नाबालिक किशोर की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड 5 निवासी, लालो राम के 17 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार राम के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिन के करीब 10:30 बजे, गुड्डू के मोबाइल पर फोन करके किसी ने उसे घर से थोड़ी दूर पर स्थित गाछी में बुलाया था।

जहां से दिन के करीब 11:00 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर, स्थानीय लोग दौड़ते हुए उस आम के बगीचे में गए। जहां प्लास्टिक के बोरे से बने चटाई पर उक्त किशोर औंधे मुंह गिरा हुआ था, तथा उसके गर्दन में गोली लगने जैसी सुराख बनी हुई थी गोली मारकर हत्या की खबर जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों को हुई, सैकड़ो की संख्या में स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।
उसी में से किसी ने इसकी सूचना विभूतिपुर पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद विभूतिपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष संगीता कुमारी, सदल बल घटनास्थल पर पहुंच, उक्त किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
वहीं इस संबंध में विभूतिपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष संगीता कुमारी का बताना है कि, थाना क्षेत्र के विभूतिपुर पूर्वी गांव में एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसका शव पोस्टमार्टम के उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्या में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।
बहुत जल्द घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि इस घटना को बदमाशों ने क्यूं अंजाम दिया गया है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है। हालांकि स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, मृत किशोर का गांव के ही किसी नाबालिक किशोरी से प्रसंग था।
उसी मामले में उसकी हत्या कर दी गयी है। आपको बता दें कि विगत कुछ महीनो में, या यूं कहें कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र का कमान जब से पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कश्यप ने संभाला है। उसी समय से वहां हत्याओं का दौड़ शुरू हो गया है। प्रत्येक महीने में कम से कम 3 से 4 हत्याएं विभूतिपुर थाना क्षेत्र में हो ही जाती है।
विभूतिपुर थाना क्षेत्र का हाल देखकर ऐसा लगता है जैसे, वहां कानून का राज नही, बल्कि गुंडों और बदमाशों के हथियारों और गोलियों का राज चल रहा हो। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व ही सीएसपी लूटने आए बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने, एक महिला ग्राहक तथा सीएसपी संचालक के रिश्तेदार की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
आज उस घटना के करीब 1 माह से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप के हाथ खाली है। आखिर थानाध्यक्ष थाना क्षेत्र में शांति बहाल करने में सक्षम क्यों नहीं हो पा रहे हैं ? क्या उनसे विभूतिपुर थाना संभल नहीं रहा है ? क्या इसी कारण विभूतिपुर थाना क्षेत्र में हत्याओं का दौड़ लगातार जारी है।
आपको बता दें कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र में रोजाना छोटी बड़ी आपराधिक घटनाएं होती ही रहती है, लेकिन थानाध्यक्ष के द्वारा एक भी घटना का सफल उद्वेदन अभी तक नही किया जा सका है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि, इस घटना का उद्वेदन विभूतिपुर पुलिस कब तक कर पाती है। हालांकि पुलिस सूत्रों का बताना है कि, मृत किशोर के परिजनों के द्वारा आशंका जाहिर करने के बाद, एक युवक को विभूतिपुर पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।







