???? बिग ब्रेकिंग: गला दबाकर युवक की हत्या कर आम के पेड़ से लटकाया, गांव के ही बौद्धा पर परिजन लगा रहे हत्या का आरोप, थानाध्यक्ष आनंद कश्यप विभूतिपुर को आनंद रखने में हो रहे हैं विफल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर फगुनिया गाछी में, आम के पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव मिलने के बाद, इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

जिसकी सुचना स्थानीय लोगों ने विभूतिपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद विभूतिपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, शव को अपने कब्जे में लेना चाही, लेकिन स्थानीय लोगों ने वरीय पदाधिकारी के घटनास्थल पर पहुंचने तक, शव को विभूतिपुर पुलिस के हवाले करने से इनकार कर दिया।

हालांकि बाद में घटनास्थल पर रोसरा एसडीपीओ सोनम कुमारी के पहुंचने के बाद, मृतक के परिजनों ने शव को विभूतिपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

जिसके बाद विभूतिपुर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी मोहनपुर गांव निवासी, परमेश्वर महतो के 25 वर्षीय पुत्र संजय कुमार के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन का बताना है कि, मंगलवार की देर रात करीब 11:30 बजे मृतक के मोबाइल पर कॉल आया था। जिसके बाद मृतक मोबाइल को चार्ज में लगाकर घर से बाहर निकल गया। जब सुबह उन लोगों ने उसे अपने बिछावन पर नहीं देखा तो उसकी खोजबीन में शुरू की गई।

इसी बीच सूचना मिली कि फगुनिया गाछी में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटक रहा है। जिसके बाद वह लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। जहां जाकर उन लोगों ने शव की पहचान की। मृतक का भाई गांव के ही एक युवक पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगा रहा था। मृतक के भाई का बताना था कि, वह युवक अपराधिक प्रवृत्ति का था। उसने ही उसके भाई की हत्या की है।

मृतक के भाई ने आशंका जाहिर किया है कि, कुछ दिन पहले उसके पिता ने उस अपराधिक प्रवृत्ति के युवक को, उसके मां-बाप के बारे में अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए गाली दिया था। शायद उसी का बदला उसने उसके भाई की हत्या कर ली है।

हालांकि रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी स्वयं इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। अब देखना यह है कि, अपने आपको रॉबिनहुड समझने वाले, लाशों के ढेर पर बैठ चुके बिभूतिपुर थानाध्यक्ष, कब तक इस मामले का सफल खुलासा कर पाते हैं ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *