अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[ताजपुर] जिले के ताजपुर थाना अंतर्गत, रामपुर महेशपुर गांव से होकर गुजरने वाली निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के किनारे से, गुरूवार 08 अगस्त की देर शाम संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। शव मिलने की सुचना पर देखते ही देखते घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गयी।

इधर घटना की सुचना पर ताजपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है। मृत युवक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गाँव निवासी, प्रमोद चौघरी के 21 वर्षिय पुत्र अनुराग कुमार चौघरी के रूप में की गयी है।

इघर घटना से आक्रोशित मृतक के ग्रामीणों ने ताजपुर में बाजार में एनएच-28 को जाम कर दिया। काफी समझाने बुझाने के बाद भी आक्रोशित लोग सड़क जाम समाप्त करने को तैयार नही थे। उधर घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि, मृतक अनुराग कुमार चौधरी ताजपुर बाजार में हाजी टीवीएस एजेंसी में काम करता था। करीब डेढ माह पूर्व अनुराग ने हाजी टीवीएस एजेंसी में काम करना छोड़ दिया था।

इसी बीच गुरूवार 08 अगस्त की दोपहर टीवीएस ऐजेंसी के दो कर्मी, घर पर आकर अनुराग को किसी पेडिंग काम को निपटाने का बोलकर घर से बुलाकर टीवीएस एजेंसी पर ले गए। जब काफी देर तक अनुराग घर वापस नही आया तो, वहलोग करीब 3 बजे उसे देखने टीवीएस एजेंसी जाने लगे।
इसी क्रम में अनुराग का शव रामपुर महेशपुर फोरलेन रोड के समीप कीचड से सना हुआ मिला। जिसके बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। इस दौरान मृतक की बाइक व मोबाइल हाजी एजेंसी के पास से बरामद किया गया। हालांकि मृतक के परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद देर शाम घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने, मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है।
वहीं इस बाबत पुछे जाने पर एएसपी सह एसडीपीओ सदर संजय कुमार पांडे ने बताया कि, संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिला है। दो को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की छानबीन जारी है। दोषी को किसी भी हालत में बख्शा नही जाएगा।







